
_फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की व धारा 84 बीएनएसएस की गयी कार्रवाई-_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
_फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की व धारा 84 बीएनएसएस की गयी कार्रवाई-_
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की व धारा 84 बीएनएसएस की गयी कार्रवाई-
सोनभद्र।थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 122/2024 धारा 87, 137(2), 64 बीएनएस व धारा 5 (ञ)(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विजय अगरिया पुत्र रामदेव अगरिया निवासी ग्राम छिपिया इकदरी थाना बभनी जनपद सोनभद्र के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की गयी ।
अभियुक्त विजय अगरिया उपरोक्त मुकदमे में निरन्तर फरार चल रहा हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसपर नियमानुसार माननीय न्यायालय पॉक्सो कोर्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा के सम्बन्ध मे अन्तर्गत धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस निर्गत की गयी । आदेश के अनुपालन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त विजय अगरिया उपरोक्त के घर पर समक्ष गवाहान कुर्की आदेश की नोटिस चस्पा कर उद्धोषणा करवायी गयी व डूग्डूगिया पिटवायी गयी । अभियुक्त के घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी कि यदि फरार अभियुक्त मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र मय फोर्स मौंजूद रहें ।