
_नवंबर माह में रिकॉर्ड बना रही ठंड, भोपाल में 8.8 डिग्री लुढ़का पारा,दिन में भी असर, 25 बढ़ेगी ठिठुरन_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मध्य प्रदेश में नवंबर माह में ठंड लगातार रिकॉर्ड बना रही है। भोपाल का पारा 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया है यह पिछले 10 साल में नवंबर माह का सबसे कम है। प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 नवंबर से प्रदेश में और ठिठुरन बढ़ेगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर माह में ठंड रिकॉर्ड बना रही है जहां 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है वहीं अब 83 साल पुराने रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। राजधानी भोपाल का तापमान 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। भोपाल के साथ प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड बढ़ गई है 8 से ज्यादा शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को भोपाल में सुबह-सुबह धुंध का असर रहा। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रातें तो ठंडी है ही, दिन में भी पारा 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी, अमरकंटक, कल्याणपुर, शाजापुर-राजगढ़ जैसे छोटे शहर सबसे ठंडे हैं।पचमढ़ी में 6.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात में टेम्प्रेचर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। मंडला में 7.4 डिग्री, उमरिया में 8.9 डिग्री, राजगढ़ में 9.2 डिग्री, नौगांव में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रायसेन में 10 डिग्री, छिंदवाड़ा में 10.6 डिग्री, गुना में 11 डिग्री, टीकमगढ़ में 11.2 डिग्री, खंडवा-रीवा में 11.4 डिग्री, सतना में 11.5 डिग्री बैतूल में 11.7 डिग्री, सिवनी-सीधी में 12.2 डिग्री, दमोह-खजुराहो में 12.4 डिग्री, रतलाम में 12.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 12.6 डिग्री में रहा