• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट_

_मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

वैश्विक स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस मुंबई में एक इवेंट के लिए पहुंची।अभिनेत्री छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के टर्मिनल 2 पर पपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आई।

 

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेत्री एक ब्रांड एंगेजमेंट के लिए मुंबई में हैं। यह भी पता चला है कि अभिनेत्री इस महीने शहर में होने वाले फेस्टिवल की अध्यक्ष होने के बावजूद मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगी।

 

इससे पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपना रूटीन शेयर किया था। इसके साथ ही उन्‍होंने कई सारी तस्‍वीरें शेयर की थी।

 

तस्वीरों में उन्हें ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त दिखाया गया था, उनकी बेटी शो के सेट पर उनसे मिलने आई थी, अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ खेल रही थी।

 

पिक्स और शॉट्स ज्यादातर ‘सिटाडेल’ के लोकेशन से हैं। प्रियंका ने बताया है कि इस बार कैसे उनका किरदार नादिया कुछ अलग होगा। प्रियंका ने 1 से लेकर 15 तक तस्वीरें और छोटे वीडियो शेयर किए हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .