• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र : रेणुसागर पावर डिवीज़न की ऐश पाइप से फैल रहा प्रदूषण, फसलें हो रही है बर्बाद, बढ़ने लगा है रोष_

_सोनभद्र : रेणुसागर पावर डिवीज़न की ऐश पाइप से फैल रहा प्रदूषण, फसलें हो रही है बर्बाद, बढ़ने लगा है रोष_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अनपरा, सोनभद्र। जिले के रेणुसागर पावर डिवीज़न की ऐश सैलरी पाइप लाइन के आये दिन फटने से स्थानीय नागरिकों को जहां भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, वही किसानों की फसल और पर्यवारण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बताते चलें कि रेणुसागर पावर डिवीजन से निकली राख बांध ऐश सैलरी की पांच लाइने गई हैं जो अनुरक्षण के आभाव में भी जर्जर हो गई। जिससे आये दिन ऐश सैलरी पाइप लाइन फटने से आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

 

एनजीटी की गाइड लाइन का सीधा उल्लंघन रेणुसागर पावर परियोजना द्वारा किया जा रहा है। जिससे भारी मात्रा में पाइप फटने से निकलने वाली राख जहां किसानों की फसल बर्बाद कर रही है वही पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रही है। बुधवार की सुबह फटी ऐश सैलरी पाइप लाइन से भारी मात्रा में भाजपा नेता के सी जैन व आसपास के किसानों के खेत में राख समाती रही है जिससे प्रभावितों को काफी नुकसान पहुंचा है।

 

 

पश्चिमी परासी निवासी मनमोहन सिंह, प्रशांत कुमार, डॉ मनोज कुमार, राजेश कुमार, रमेश गुप्ता आदि ने आरोप लगाया है कि कम्पनी ना तो राख से हुए फसल का नुकसान देती है और ना ही राख को साफ कराती है। राख फैलने पर ग्रामीणों का उत्पीड़न अलग से करती है। उन्होंने रेणुसागर प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि किसानों को रेणुपावर प्रबंधन से फसल का नुकसान दिलाया जाये। इस सम्बन्ध में रेणुसागर परियोजना के पीआरओ मृदुल भारद्वाज का कहना है कि हम नए है हमें मालूम नहीं है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .