• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_जिला कारागार गुरमा का अधिकारियों ने किया निरीक्षण_

_जिला कारागार गुरमा का अधिकारियों ने किया निरीक्षण_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।सुबह करीब 10:40 बजे जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह व सीजेएम आलोक यादव के साथ जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार गुरमा निरीक्षण करने पहुंचें। न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर 12:7 बजे तक जिला कारागार का निरीक्षण कियाअधिकारियों ने सबसे पहले महिला और पुरुष बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के बारें में जानकारी ली। बंदियों के साथ उनके साथ रह रहे बच्चों से भी रूबरू हुए। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी के साथ भोजनालय, चिकित्सालय सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।

 

इसी क्रम में बैरकों की सफाई, बागवानी, फुलवारी के साथ औषधीय जड़ी बूटियों वाले पेड़ पौधों का भी निरीक्षण किया।

जिला कारागार परिसर को लेकर ऑफिस कार्यालयों और अन्य सभी कार्यों को देख कर बैरक वापस लौट गए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे, डिप्टी जेलर शशांक पटेल, गौरव कुमार, अखिलेश पांडेय के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .