• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद_

_ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा दिनांक 12.02.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ओबरा द्वारा समय 06.39 बजे सेक्टर नम्बर- 9 खैरटिया पानी टंकी के पास से एक नफर अभियुक्त रामचन्द्र चेरो पुत्र रामनाथ चेरो निवासी खैरटिया प्राथमिक विद्यालय के सामने थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त रामचन्द्र चेरो को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रामचन्द्र चेरो पुत्र रामनाथ चेरो निवासी खैरटिया प्राथमिक विद्यालय के सामने थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 28 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0 101/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
2.उ0नि0 रामलोचन थाना ओबरा जनपद सोनभद्र
3.का0 सत्येन्द्र कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .