• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_ओबरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस किया गया बरामद_

_ओबरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस किया गया बरामद_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक- 27.01.2025 को समय करीब 05.09 बजे मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ओबरा द्वारा खैरटिया पुल के पास से 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 173/2024 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल वाहन सं0 UP64 Z7421 पैशन एक्स प्रो, 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना ओबरा पर मु0अ0सं0- 19/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शिवनारायण बैगा का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. दीपनारायण बैगा उर्फ दीपू पुत्र शम्भू बैगा निवासी पनारी टोला कडिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

2. दिलीप उर्फ पुजारी बैगा पुत्र देवराज बैगा निवासी पनारी टोला कडिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

 

गिरफ्तार अभियुक्त दीपनारायण बैगा का आपराधिक इतिहास–

1. मु0अ0सं0-18/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

2. मु0अ0सं0-173/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

3. मु0अ0सं0-19/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

 

गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप उर्फ पुजारी का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-18/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

2. मु0अ0सं0-173/2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 रामलोचन थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

3. उ0नि0 रामसागर पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

5. हे0का0 राधे गोविन्द सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .