
_हादसे में बाइक सवार की मौत_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के सामने नेशनल हाईवे-135 पर शुक्रवार को देर रात गांव के मजदूर के ससुराल बरौधा बबुरा गांव में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद मिर्जापुर अपने मामा के घर जाते समय बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।प्रयागराज जनपद के कोरावं थाने के घोरहई गांव निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह (24) गांव के एक मजदूर के ससुराल में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शुक्रवार को देर शाम लालगंज के बबुरा गए थे। वहां मजदूर को छोड़कर वे अपने मामा के घर मिर्जापुर शहर जा रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे-135 पर पतुलकी गांव के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक का नंबर प्लेट गिर गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पिता पंचराज सिंह ने बताया कि मानवेंद्र ने शुक्रवार को घर से निकलते समय बताया था कि वह एक जन्मदिन पार्टी में जा रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर चिंता हुई। शनिवार को सुबह पुलिस ने बड़े पुत्र के मोबाइल फोन नंबर पर हादसे की सूचना दी। मानवेंद्र बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।