
_विधायक ने प्राकृतिक खेती पर दिया जोर_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक के सिंधोरा पंचायत भवन परिसर में रविवार को कृषि निवेश मेला एवं रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर जोर दियाविधायक ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। उन्होंने किसानों को खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग करने की जगह जैविक एवं प्राकृतिक खेती की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि बहुत जरूरी है तो खेतों में कम से कम डीएपी और यूरिया का प्रयोग करें। इस दौरान उन्होंने किसानों को मसूर व चना का मिनी किट वितरित किया। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार सिंह पटेल ने विभाग की ओर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएन सिंह ने कहा कि सस्ती एवं टिकाऊ खेती के लिए प्राकृतिक खेती वरदान साबित हो रही है। उन्होंने खेतों में रसायनिक खादों एवं दवाओं का कम से कम प्रयोग करने तथा मिट्टी की जांच पर जोर दिया। कहा कि रासायनिक खाद के प्रयोग से खेतों पर दुष्प्रभाव हो रहा है, साथ अनाज में पौष्टिक तत्वों की कमी भी हो रही है। अध्यक्षता बीडीओ मुनीश कुमार और संचालन डॉ. पंकज मिश्र ने किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, उदयभान तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह, एडीओ कृषि विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे