
_महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में जनपद सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान सक्रिय — सभी थानों पर जागरूकता, प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में पुलिस प्रशासन द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैंमहिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में पुलिस प्रशासन द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी – मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों, चौकियों एवं बीट स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।
*प्रमुख गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम —*
* महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान:-*
सभी थाना क्षेत्रों में महिला हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 181, 1076, 1098 आदि के प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ संवाद, चौपाल, गोष्ठी एवं विद्यालय/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
* सुरक्षा संवाद कार्यक्रम:-*
महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा “नारी सुरक्षा संवाद” के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
* सेल्फ डिफेंस एवं जूडो-कराटे प्रशिक्षण:-*
जनपद स्तर पर चयनित प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
* ड्राइविंग एवं तकनीकी दक्षता प्रशिक्षण:-*
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया/चारपहिया वाहन संचालन का प्रशिक्षण एवं लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया गया।
* थाना स्तर पर महिला सहायता डेस्क सुदृढ़ीकरण:-*
सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क को सशक्त किया गया है, जहाँ प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना एवं समाधान किया जा रहा है।
* “पिंक बूथ” एवं “पिंक पेट्रोलिंग” व्यवस्था:-*
प्रमुख बाजारों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पिंक बूथ एवं पिंक पेट्रोलिंग टीमों की नियमित गश्त सुनिश्चित की गई है।
* सोशल मीडिया एवं डिजिटल जागरूकता:-*
सोनभद्र पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से #MissionShakti, #WomenEmpowerment, #SafeSonbhadra जैसे अभियानों द्वारा ऑनलाइन जनजागरूकता चलाई जा रही है।
* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने कहा –*
“मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हमारा प्रयास है कि जनपद सोनभद्र की हर महिला सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित जीवन जी सके।”
* क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ० चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी – मिशन शक्ति) ने कहा –*
“थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक मिशन शक्ति की हर गतिविधि का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।”
मिशन शक्ति – प्रमुख उद्देश्य:-
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना।
पुलिस एवं समाज के बीच संवाद एवं विश्वास को सुदृढ़ करना।
बालिकाओं में आत्मरक्षा एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देना।
डिजिटल एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को अधिकारों के प्रति सजग करना।