• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मिरजापुर लकड़बग्घे ने मां-बेटे को किया घायल, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला_

_मिरजापुर लकड़बग्घे ने मां-बेटे को किया घायल, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

      चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

हलिया। थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे लकड़बग्घा ने एक 13 वर्षीय बालक पर हमला बोल दिया। चारपाई पर सोते बालक को घसीटते हुए लकबग्घा घर से डेढ़ सौ मीटर दूर घसीट ले गया। बचाव में उतरी उसकी मां को भी काटकर घायल कर दिया। मां और बेटे की चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने चारो तरफ से घेर कर लकडबग्घे को भी लाठी और डंडे से पीटकर मार डाला।घायल मां और बेटे को उपचार के लिए मध्यप्रदेश के बैढ़न ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मां और बेटे को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सिंगरौली के लिए रेफर कर दिया है। जहां मां और बेटे की हालात गंभीर बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .