• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मीरजापुर मड़िहान के ममरी गांव में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की धारदार हथियार से हुई हत्या_

_मीरजापुर मड़िहान के ममरी गांव में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की धारदार हथियार से हुई हत्या_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मृतक धर्मराज यादव का शिवशंकर मौर्य से था जमीनी विवाद

 

*पुलिस मामले की जांच में जुटी, बीती रात घटना को दिया गया अंजाम*

दिनांकः10.10.2024 को थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ग्राम ममरी में धर्मराज यादव पुत्र स्व0चुन्नीलाल यादव उम्र करीब 55 वर्ष को उनके पड़ोसी दिनेश मौर्य पुत्र शिवशंकर मौर्य, अपने सहयोगियों द्वारा चारागाह की जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से मार कर घायल कर दिया । प्राप्त सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना मड़िहान पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा धर्मराज यादव उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया। थाना मड़िहान पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जें में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

,प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त दूधनाथ मौर्या पुत्र नन्हकू मौर्या उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम ममरी थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमे रवाना है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .