• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पिटाई से घायल मेडिकल के छात्र ने 15 दिन बाद तोड़ा दम_

_पिटाई से घायल मेडिकल के छात्र ने 15 दिन बाद तोड़ा दम_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247चुनार। समसपुर स्थित एपेक्स कॉलेज में 15 दिन पहले मारपीट में घायल छात्र संस्कार गुप्ता की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाते हुए विवेचना में जुट गई। बिहार के रोहतास जिले के थाना चेनारी निवासी बीएमएस के छात्र संस्कार गुप्ता और तेलीबाग लखनऊ निवासी आयुष राज को 21 सितंबर को कॉलेज के ही छात्र नागेंद्र भाटिया ने कॉलेज मैदान पर बुलाया था। दो दिन पहले डांडिया खेलने के लिए हुए विवाद में नागेंद्र और उसके साथी विशाल पांडेय व तेज प्रकाश यादव ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में आयुष राज बेहोश हो गया जबकि संस्कार गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आई थी। दोनों छात्रों का प्रारंभिक इलाज कॉलेज के अस्पताल में हुआ था। एक दिन बाद संस्कार गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी नागेंद्र भाटिया, विशाल पांडेय व तेज प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में अब हत्या की धारा बढ़ा कर कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .