
_हाथीनाला (साऊडीह) में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हाथीनाला (सोनभद्र)
हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव में मंगलवार को एक महिला का शव घर के अंदर बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान ममता देवी पत्नी राजेश यादव के रूप में हुई है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, पति जंगल में बकरियां चराने गया था और बच्चे स्कूल गए थे।
जानकारी के अनुसार राजेश यादव जब दोपहर को घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। घंटो प्रयास के बाद उसने दरवाजा तोड़ा, और अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। ममता देवी का शव साड़ी के फंदे से बड़ेर में लटका हुआ था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे परिजनों को सौंप दिया गया। ममता देवी के निधन के बाद उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। जिसके सर से मां का साया उठ गया है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।और हर पहलू पर गंभीरता से नजर रख रही है। फिलहाल घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या का मामला है। या फिर और कोई अन्य कारण से घटना घटित हुई है।