
_सोनभद्र: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार हुए घायल, इलाज जारी_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर /सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में रविवार को मुर्धवा की ओर से म्योरपुर की ओर जा रही एंबुलेंस जिसका नंबर UP 64 BT 0935 ने विपरीत दिशा में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार मौके से फरार हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टर संजीव कुमार बिंद द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल की पहचान अशोक कुमार दुबे 54 वर्ष के रूप में हुई।
बता दे कि अशोक कुमार दुबे दैनिक जागरण के पत्रकार हैं। जो म्योरपुर की ओर से अपने घर आश्रम मोड की तरफ आ रहे थे, की विपरीत दिशा में अनियंत्रित एंबुलेंस ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों की माने तो एंबुलेंस सवार ने अपने एंबुलेंस में सवारी को बैठाया था