• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र हाइवा और टेंपो में जोरदार टक्कर, टेंपो सवार दो की मौत ,चार घायल_

_सोनभद्र हाइवा और टेंपो में जोरदार टक्कर, टेंपो सवार दो की मौत ,चार घायल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक ऑटो (टेंपो)में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार चार अन्य घायलों में एक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे सवारियों से भरी एक टेंपो दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही थी। तभी दुद्धी से लगभग 5 किमी की दूरी पर पोलवा गांव में तेज रफ्तार हाइवा से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पर सवार संजय शर्मा 40 पुत्र स्व प्रसाद शर्मा निवासी महुली, मीना देवी 34 पत्नी संजय शर्मा निवासी महुली, 12 वर्षीय आशा कुमारी पुत्री स्व छोटे लाल निवासी घिवहीँ, संगीता देवी 52 पत्नी रमेश चौधरी निवासी बिलासपुर, 6 वर्षीय रिशु कुमारी पुत्री संजय चौधरी निवासी बिश्रामपुर व रमेश चौधरी 55 पुत्र स्व मुनिरका चौधरी निवासी बेलासपुर सभी घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु आनन फानन में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया ,जहाँ मीना देवी व संगीता देवी को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही घायल संजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। वही शेष अन्य घायलों का इलाज दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। इलाज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .