
_पैर फिसलने से वह बाउली में गिरा, डूबने से मौत_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार को सुबह बाउली में डूबने से लक्ष्मण (52) की मौत हो गई। बाजार से घर लौटते समय पैर फिसलने से वह बाउली में गिर गए। काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाला गया।
पोखरा गांव के परसाटोला निवासी लक्ष्मण सुबह बाजार गए थे। दोपहर बाद घर लौटते समय रास्ते में पैर फिसलने से वह बाउली में गिर गए और पानी में डूबने लगा।
उसी समय वहां से गुजर रहे गांव के रामपति की नजर पास में गिरे गमछे पर पड़ी तो वह बाउली के अंदर झांका। लक्ष्मण को डूबता देख रमापति ने शोर मचाया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लक्ष्मण डूब चुके थे। घटना की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है