• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_घोरावल पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे, 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_

_घोरावल पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे, 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-18.03.2025 को ग्राम राजगढ़ (झरकटवा) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर से समय करीब 00.50 बजे, मु0अ0सं0- 33/2025 धारा 64(2)(M), 137(2), 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट (नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा बार-बार दुराचार किये जाने) से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त विजय पुत्र लल्लन विन्द उर्फ कृपाशंकर विन्द निवासी ग्राम राजगढ़ (झरकटवा) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

विजय पुत्र लल्लन विन्द उर्फ कृपाशंकर विन्द निवासी ग्राम राजगढ़ (झरकटवा) थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर उम्र करीब 23 वर्ष ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

2.हे0का0 ओमप्रकाश यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

3.हे0का0 राजीव कुमार चौकी कस्बा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

4.का0 नितेश कुमार चौकी कस्बा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

5.का0 राहुल गोंड़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

6.म0आ0 पूनम कुमारी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .