• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_हुड़दंगई का विरोध करने पर खौला खून, पांच लोगों पर चाकू और लाठी- डंडे से हमला कर किया घायल_

_हुड़दंगई का विरोध करने पर खौला खून, पांच लोगों पर चाकू और लाठी- डंडे से हमला कर किया घायल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में दबंगों का दस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि हुड़दंगई का विरोध करने पर लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम दबंगों के गुट ने सेक्टर दस निवासी कई लोगों पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें अलग-अलग घरों से कुल पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने युवकों के गुट का विरोध किया था। जिससे वह नाराज बताए जा रहे हैं।ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर दस सहित अन्य कॉलोनी में 20 से 25 की संख्या में दबंग युवकों का एक गुट सक्रिय है। जो अक्सर रात के समय इलाके के विभिन्न कालोनियों में पहुंचता है। आएं दिन घरों पर पथराव के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता भी करता है। पूर्व में शिकायतों के बावजूद इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इनकी हरकतों का अगर कोई विरोध करता है, तो उसे धमकी दी जाती हैइस बीच अरविंद उर्फ अर्जुन (35) ने कुछ दिन पहले बस्ती और नई कालोनी के रहने वाले इन युवाओं की हरकतों का विरोध किया था। वहीं उन्हें डांट लगाते हुए कालोनी में हुड़दंग मचाने से मना किया था। जिससे आरोपी नाराज बताए जा रहे हैं। उनकी ओर से अरविंद को अंजाम भुगतने और परिजनों को काटने की धमकी दी गई थी।मौके पर जुटी लोगों की भीड़ की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम के वक्त चाकूबाजी की घटना से हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि यहां चाकूबाजी की बड़ी घटना को पुलिस मामूली विवाद बता रही है। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। हालांकि मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपियों की तादाद अधिक है। कुछ ने चेहरे बांध रखे थे। इनकी संख्या 15 से 20 के बीच थी।

क्या बोले अधिकारी

दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं। दोनों पक्ष सेक्टर दस के ही रहने वाले हैं। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। -राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक ओबरा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .