
_मतदान स्थल पर पहले किया मतदान, फिर खिंचवाई फोटो, हो गई मौत, बताया जा रहा हार्ट अटैक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
कछवा क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में महेंद्र सिंह मतदान कर बाहर निकले। मतदान का उत्साह प्रकट करने के लिए फोटो भी खिंचवाई लेकिन अगले ही पल वो गिर पड़े। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौत हार्टअटैक से हुई है।मझवां के उपचुनाव में वोटिंग की तमाम तस्वीरे सामने आई लेकिन एक घटना ने सबके मन को झंकझोर दिया। घर से मतदान करने के लिए निकले महेंद्र सिंह को पता नहीं रहा होगा कि ये मतदान उनका आखिरी मतदान है। मतदान केंद्र के बाहर आकर वोट का उत्साह प्रकट किया और गिर पड़े बाद में उनको मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र में चर्चा है।
कछवा क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में उपचुनाव की वोटिंग का उत्साह भरा माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया। यहां पहुंचे 55 वर्षीय महेंद्र सिंह ने मतदान किया और मतदान केंद्र के बाहर फोटो खिंचवाई उसके बाद जैसे ही आगे बढ़े अचानक गिर पड़े।आनन – फानन में प्रशासन और घर के लोग कछवा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
मृतक महेंद्र सिंह दोपहर 12 बजे अपने गांव के पोलिंग बूथ पर वोट देने गए थे। कछवा कृश्चियन त्रिमुहानी पर राजपूत मेडिकल चलाते थे।मृतक के दो लड़के हैं जो किसानी कर अपना जीवन यापन करते हैं।