• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_बेटे के लिए लड़की देखने गए पिता की झारखंड में मौत_

_बेटे के लिए लड़की देखने गए पिता की झारखंड में मौत_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुद्धी। इकलौते बेटे के लिए लड़की देखने झारखंड गए पिता की बुधवार की रात में तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही वहीं उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिजन गमगीन हो गएक्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी उपेंद्र प्रजापति (45) मूलरूप से बाजूडीह जिला गढ़वा के रहने वाले थे। मल्देवा गांव में उनकी ससुराल है। वह करीब 35 साल से ससुराल में ही रहकर कृषि कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र बुधवार को अपने इकलौते बेटे देवराज प्रजापति की शादी के लिए लड़की देखने झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ने बताया कि बुधवार की रात भोजन कर उपेंद्र आराम कर रहे थे। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उपेंद्र की मौत हो गई। रिश्तेदारों ने घटना की सूचना झारखंड पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गढ़वा भेज दिया। उपेंद्र को एक बेटा और चार बेटियां हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .