• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_जिलाधिकारी ने चकबन्दी से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली_

_जिलाधिकारी ने चकबन्दी से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर 12 दिसम्बर 2024-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यो के प्रगति की जानकारी के दृष्टिगत चकबन्दी अधिकारियों के साथ बैठक कर बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान भू चित्र का पुनरीक्षण/धारा-7 के प्रगति, धारा-8/पड़ताल स्तर की प्रगति, धारा-9 विनिमय अनुपात निर्धारण, धारा-10/पुनरीक्षत वार्षिक रजिस्टर निर्माण, स्वत्वसम्बंधी अवशेष वादो का विवरण, धारा-20/प्रारम्भिक चकबन्दी योजना का निर्माण एवं प्रकाशन, धारा-23 चकबन्दी योजना का पुष्टिकरण, चक सम्बंधी अवशेष वादो का विवरण, धारा-24 कब्जा परिवर्तन, धारा-27 अन्तिम अभिलेख की तैयारी, उप संचालक द्वारा धारा-48(1) व धारा-48 (3) के अन्तर्गत निस्तारण तथा धारा-52 के प्रख्यापन के स्तर पर लम्बित ग्रामो के विवरण के सम्बन्ध में चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारीवार बिन्दुवार समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने धारा-कब्जा परिवर्तन में अपेक्षित प्रगति न आने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि जिन चक कब्जा परिवर्तन नही हो सका है उसका कारण सहित विवरण उपलब्ध कराए। उन्होंने चकन्दी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं अगले माह उपरोक्त बिन्दुओं पर प्रगति न लाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह कार्ययोजना के अनुसार चकबन्दी कार्य को पूर्ण किया जाने तथा समस्त प्रक्रियाओं एवं वादो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दियाबैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, चकबन्दी अधिकारी अतुल यादव के अलावा अन्य सभी चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .