
_मिर्जापुर के बेचूवीर धाम में बाबा के दर्शन के बाद श्रद्धालु की मौत, पुलिस ने ली जानकारी_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अहरौरा स्थित बेचूबीर बाबा धाम में सोमवार की दोपहर परिवार के साथ मत्था टेक कर बीमारी का इलाज कराने की मन्नत लेकर आये श्रद्धालु की दर्शन के बाद छावनी में जाकर लेटने के बाद मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गाजीपुर के भुड़कुड़ा क्षेत्र स्थित मुड़ियारी निवासी हरेंद्र बनवासी (40) कन्हई बनवासी अपनी पत्नी सविता बहन आशा भाई और दो पड़ोसियों के साथ बेचूबीर बाबा धाम में बीमारी का इलाज करने की मन्नत लेकर सोमवार की दोपहर दर्शन के लिये पहुंचा। जैसे ही दर्शन करके पहाड़ी पर बने अपनी छावनी पर पहुंचा और लेट कर आराम कर रहा था कि तभी अचानक हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पत्नी सविता ने रोते हुए बताया कि काफी दिनों से बीमार चल रहे थे इलाज की मन्नत लेकर ठीक होने के लिये बाबा के धाम में दर्शन करने के लिये आये थे। दर्शन के बाद लौटते समय रास्ते में पानी पिया और आकर लेटे। तभी उनकी मौत हो गई। मृतक हरेंद्र बनवासी को कुल चार पुत्र हैं। हादसे की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया कि हरेंद्र बनवासी पहले से बीमार चल रहे थे इलाज के लिए मन्नत लेकर बाबा की चौरी पर आये थे। पानी पीने के बाद लेटे तो उनकी मौत हो गई