• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया नमन_

_सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया नमन_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर।नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए उनकी 128वीं जयंती और पराक्रम दिवस केअवसर पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मुकेरी बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए नेताजी के साहसिक कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि नेताजी नेअपने असाधारण देशप्रेम,साहस और तेजस्वी वाणी से अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष की आग प्रज्वलित की थी। उनका त्याग, तप और संघर्ष सदैव हमें प्रेरित करेगा।इस अवसर पर नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा,अलंकार जायसवाल,शिव सोनी,हुकुम मौर्या, सतीश उपाध्याय,प्रिंस केशरी अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .