• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_चोपन सोनभद्र फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला शव मचा हड़कंप_

_चोपन सोनभद्र फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला शव मचा हड़कंप_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

थाना क्षेत्र के कनछ गांव में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई हैं। घटना से परिजनों सहित गांव में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मृतक राजेंद्र (40) पुत्र स्वर्गीय गणेश गोंड़ ग्राम कनछ थाना चोपन का रहने वाला था। कुछ दिनों से बीमार था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सुबह 9:00 बजे अपने घर से कुछ दूर खेत में लकड़ी काटने अपने बच्चों के साथ गया हुआ था बच्चों को कुछ कटी हुई लकड़ी देकर घर भेज दिया और मृतक बच्चों को घर भेजकर खुद पीछे पीछे घर आने की बात कही। कुछ देर बीतने के बाद लड़का वापस आया तो देखा कि राजेन्द्र फांसी के फंदे से झूला हुआ है। लड़के ने तुरंत फांसी का फंदा काटकर अपने पिता को उठाने की कोशिश किया तो शरीर मे हलचल न होता देख ग्रामीणों और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। राजेन्द्र मृत अवस्था मे पड़ा था। जिसके बाद चोपन पुलिस को सूचना दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .