
_विधायक खेल महाकुंभ समापन में पहुचे मुख्यमंत्री खिलाड़ियों किये सम्मान_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ऊर्जा की राजधानी का दर्जा रखने वाले इस जनपद में देश का स्विटजरलैंड बनने की क्षमता है।
सोनभद्र में विधायक खेल महाकुंभ के समापन समारोह में बृहस्पतिवार की दोपहर 2.20 पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। कहा कि सोनभद्र प्रदेश ही नहीं देश की धरोहर समेटे है। यहां जीवन की उत्पत्ति के प्रमाण जीवाश्म के रूप में मौजूद है। सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक संपदा से यह जनपद परिपूर्ण है और ऊर्जा की राजधानी का दर्जा रखने वाले इस जनपद में देश का स्विटजरलैंड बनने की क्षमता है।
बाबा विश्वनाथ, राम की अयोध्या, महाकुंभ नए भारत की पहचान: सीएम ने कहा कि भारत के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का और यूपी के लिए प्रत्येक जनपद का विकास जरूरी है। कहा कि आध्यात्मिक विकास के साथ रोजगार के अवसर पैदा किए जाने चाहिए। साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी लगातार ध्यान देते रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि यह नया भारत है। बाबा विश्वनाथ से जहां इस देश की पहचान है। वहीं भव्य राममंदिर के रूप में सजी नई अयोध्या सभी है। वहीं भव्य राममंदिर के रूप में सजी नई अयोध्या सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कहा कि पीएम नरेंद्र के परिकल्पना का परिणाम है कि हर कोई काशी, अयोध्या, प्रयागराज आना चाहता है। महाकुंभ को भारत की आत्मा बताते हुए लोगों को महाकुंभ आने का न्यौता भी दिया।
सोनभद्र के लोगों को जिले में ही दिलाया जाएगा रोजगार: सीएम
सीएम ने कहा कि जिले के पौराणिक स्थलों का विकास कराया जाएगा। जिले में ग्रीन एनर्जी पार्क के निर्माण के साथ ही, पावर कैपिटल का दर्जा रखने वाले सोनभद्र को ग्रीन पार्क का भी हब बनाने की पहल जारी है। कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के जरिए सोनभद्र में एक करोड़ 97 लाख निवेश प्रस्ताव मिले हैं। प्रस्ताव जल्द मूर्तरूप लें इसके प्रयास जारी हैं। सीएम ने कहा कि इसके जरिए 40 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी। कहा कि सोनभद्र के लोगों को सोनभद्र में ही रोजगार मिले, इसकी भी पहल जारी है। उन्होंने जनतीय समूह की महिलाओं की तरफ से स्वयं सहायत समूह से जुड़कर किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया और बकरी के दूध से बने सोन शाप यानी सोनभद्र के नाम से निर्मित साबुन की सराहना की। मंच पर मौजूद सदर विधायक भूपेश चौबे,घोरावल विद्यायल अनिल मौर्य,राज्य मंत्री संजीव गोंड, जिलाधिकारी बीएन सिंह,सीडीओ जागृति अवस्थी,एडीएम, सहदेव मिश्रा,समाज कल्याण अधिकारी, पूर्व सासंद नरेंद्र कुशवाहा,जिलाध्यछ भाजपा,वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा ,अध्यक्ष रूबी प्रसाद ,विकास मिश्रा मौजूद रहे।
हर्ष व उल्लास के साथ कार्यकर्ताओ ने जोस भरा व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ सीएम ने घोरिया पुल का करोड़ो की लागत से बना पुल का शिलान्यास भी किया