• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_यात्रियों से भरी बस घोरी नदी के रपटा पर पलटी, 25 घायल_

_यात्रियों से भरी बस घोरी नदी के रपटा पर पलटी, 25 घायल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

लालगंज। देवघटा-कोटा घाट मार्ग पर घोरी नदी के रपटा पर बुधवार की शाम यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 25 लोगों को हल्की चोटें आईं। संयोग था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया।मिर्जापुर से होकर पटेहरा, दीपनगर, ददरी होते हलिया के सोनगढ़ा तक जाने वाली बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस बुधवार की शाम पांच बजे जा रही थी। बस देवघटा-कोटा घाट मार्ग पर घोरी नदी के रपटा पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में कोहराम मच गया। बस में सवार 25 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। मतवार निवासी सीमा और नीबडीह निवासी शिवानी को ज्यादा चोट लगी है। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संयोग था कि बस पलट कर नदी में गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर यात्रियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन अपने वाहन से इलाज के लिए लेकर चले गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजवाने की व्यवस्था कराई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। उनका इलाज कराया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .