• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_वासलीगंज में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर_

_वासलीगंज में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर/जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में शौच के लिए निकली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दो युवक उठाकर ले गए और दुष्कर्म कियाउसे बेहोश कर बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में होश में आने पर उसने शोर मचाया तो उसे छोड़कर भाग गए। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद भी दो दिन से समझौता कराने में जुटी हुई है। गांव निवासी युवती के पिता ने बताया है कि आठ दिसंबर की रात 11 से 12 बजे के बीच पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। दो युवक उसका मुंह दबाकर उठा ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर बाइक से उसे लेकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में होश आने पर उसने शोर मचाया तो प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। साथ ही धमकी दी कि कहीं बताने पर जान से मार देंगे। पुत्री किसी तरह अपने मामा के घर पहुंची। ननिहाल से पुत्री के बारे में जानकारी हुई। उसे लेकर घर आए तो उसने पूरी बात बताई। पुत्री की तबीयत खराब हो गई। 10 दिसंबर को जिगना थाने में तहरीर देकर जानकारी दी। जिगना पुलिस ने बयान लिया परंतु कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना था कि आरोपियों को पकड़कर समझौता करा देंगे। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित को मुकदमा दर्ज करने के लिए बुलाया गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .