
_क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने रामलीला का फीता काट कर किया उद्घाटन_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
ओबरा/ सोनभद्र- नगर की प्रसिद्ध श्री राम मंदिर रामलीला का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम दीप प्रज्वलन व मुकुट पूजा के साथ हुआ। इस मौके पर आदर्श रामलीला समिति रीवा मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा नारदमोह का मंचन भी सुंदर ढंग से किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री राम की मुकुट पूजा कर रामलीला का उद्घाटन किया। कहा कि भगवान श्री राम के पदचिन्हों पर चलते हुए हम सभी को उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। बुराई पर अच्छाई की विजय ही रामलीला का अर्थ होता है। इसकी प्रेरणा हम सभी को रामायण से मिलती है। शुभारम्भ के अवसर पर संरक्षक गिरीश नारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद सेठ, देव प्रकाश मौर्या, रमेश सिंह यादव, नीलकांत तिवारी, सुनीत खत्री, एड.संजीत कुमार चौबे, राकेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, अध्यक्ष आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, नीलेश मिश्रा, सचिव सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष अन्वेष अग्रवाल, उप सचिव रामदेव मौर्या, शिवम द्विवेदी, उप कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, अरविंद सोनी, मीडिया प्रभारी छोटेलाल मिश्रा, आदित्य विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन समीर माली ने किया।