
_मधुपुर में आगामी त्यौहार दीपावली पर्व व छठ पूजा को लेकर फ्लैग मार्च, दिया शान्ति का संदेश_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मधुपुर में मंगलवार की शाम को आगामी त्यौहार दीपावली पर्व व छठ पूजा को देखते हुए क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा अपने जवानों दल बल के साथ शान्ति का संदेश देते हुए पैदल फ्लैग मार्च किये ।चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा जी ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहनासुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा द्वारा अपने दल बल के साथ पैदल मार्च निकाल कर ग्रामवासियों को वेझिझक होकर त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने लोगों से आगामी त्यौहार पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपील किये ।और सभी को त्यौहार के दौरान आपसी सौहार्द व भाईचारे को बनाये रखने का संदेश दिए