• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_हत्या में वांछित ₹15000/- का इनामिया अभियुक्त,चढ़ा पुलिस के हंत्थे_

_हत्या में वांछित ₹15000/- का इनामिया अभियुक्त,चढ़ा पुलिस के हंत्थे_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

हत्या में वांछित ₹15000/- का इनामिया अभियुक्त,चढ़ा पुलिस के हंत्थे

सोनभद्र। हत्या में वांछित अभियुक्त बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसके गिरफ्तारी है तू पुलिस ने ₹15000 का इनाम घोषित कर रखा था। फरार अभियुक्त के ऊपर बीजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-83/2024 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त धनुकधारी उर्फ बबुआ पुत्र स्व0 हरिप्रसाद निवासी ग्राम पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष आज गुरुवार को पुलिस के हंत्थे चढ़ गया।

 

उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में आज गुरुवार को 06.30 बजे चेतवा तिराहा के पास से थाना बीजपुर पुलिस द्वारा वांछित/फरार 15000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त धनकधारी उर्फ बबुआ उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

 

गिरफ्तार के दौरान

 

1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना बीजपुर

 

2. हे0 का0 विंध्याचल कुशवाहा थाना बीजपुर

 

3. का0 अरविन्द कुमार थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .