• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_घर वालों को नशीला पदार्थ खिला प्रेमी के साथ भाग गई महिला_

_घर वालों को नशीला पदार्थ खिला प्रेमी के साथ भाग गई महिला_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने पति और ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र में दावा किया कि पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को एससी-एसटी कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक राॅबटर्सगंज को मुकदमा दर्ज कर सीओ से विवेचना कराने का आदेश दिया है। पीड़ित पति ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी आबिद शमीम की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी पत्नी दो बच्चों की मां है। इस बीच उसका संबंध रजत सिंह पटेल से हो गया।

 

तीन अगस्त की रात साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बातें करने में मशगूल थी। उसने एतराज जताया तो दोनों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। आरोप लगाया कि उसी रात पत्नी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह, उसकी मां, उसके मामा-मामी बेहोश हो गए। सुबह नींद खुली तो वह गायब थी। घर का सारा बिखरा पड़ा हुआ था। बच्चों से पता चला कि रजत ने कोई दवा भेजवाई थी।कमरे में दवा का एक पैकेट मिला, जो खाली था। घर में रखी नकदी-जेवर गायब थे। इसके बाद वह वह पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा तो वह भी गायब था।

आरोप लगाया कि उसने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी अपने साथी गोपाल और सूरज के साथ मेरे घर में घुस आया। इसके बाद तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह अदालत पहुंचा। अदालत ने प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर सीओ से विवेचना कराने का आदेश दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .