
_हाईटेंसन तार की चपेट में आने से अधेड व्यक्ति झुलसा और 8 गायो की मौत_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र चुर्क चौकी अंतर्गत पड़री खुर्द गाँव से बड़ा ही बिचलित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बिजली की हाईटेंशन तार से निकले करंट की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति सोमारु यादव पुत्र स्व.नान्हक यादव बुरी तरह से झुलस गया है, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुँचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया आपको बता दें कि इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे के तुरंत बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे और बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं
लेकिन ग्रामीण दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है इससे पहले भी दो बार बिजली का तार टूट चुका है इसको लेकर विजली विभाग को सूचना दे कर जाली लगाने की मांग की जा चुकी हैं परन्तु अभी तक बिजली विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया जिससे बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणो का भारी आक्रोश देखने को मिला