
_गर्मियों में चलेगी साप्ताहिक ट्रेन बलिया से गुजरेगी दिल्ली-बरौनी_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
बलिया। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 04020/04019 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर तथा छपरा विशेष गाड़ी का संचलन आनंद विहार टर्मिनल से चार मई से छह जुलाई तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 28 अप्रैल से सात जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04020 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ट्रेन चार मई से प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 7.30 बजे प्रस्थान करेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ जं., वाराणसी जं. से होते हुए दूसरे दिन बलिया पहंुचेगी।इसके बाद सुरेमनपुर छपरा होते हुए बरौनी छह बजे पहुंचेगी। वापसी में 04019 बरौनी-आनन्द विहार टर्मिनल ट्रेन 28 अप्रैल से सात जुलाई प्रत्येक सोमवार को बरौनी से रात आठ बजे प्रस्थान करेगी। बलिया स्टेशन पर रात 1.15 बजे पहुंचेगी। यहां से शाम सात बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
खनऊ- छपरा वंदे भारत का संचालन 11 जुलाई तक : बलिया। रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 02270/ 02269 लखनऊ -छपरा- लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी का संचालन 11 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) किया जाएगा।
02270 लखनऊ -छपरा वंदे भारत लखनऊ से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर, वाराणसी जं., गाजीपुर सिटी, बलिया से 8.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 8.57 बजे छूटकर छपरा 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ दे भारत विशेष गाड़ी 11 जुलाई को छपरा से रात 11 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 11.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 12.07 बजे रवाना होगा। लखनऊ 6.30 बजे पहुंचेगी।