
_मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय अनियंत्रित टेंपो पलटी, वृद्धा की मौत; परिवार के छह लोग घायल_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र जिले में बड़ा हादसा हुआ। मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटते समय कुबरी पहाड़ी पर टैंपो पलटने से एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रही टेंपो कुबरी की पहाड़ी के ढलान पर काली माता मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। इसमें एक 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।मध्य प्रदेश के सरई थाना क्षेत्र की जमगड़ी निवासी कुसमतिया देवी पत्नी स्व. मटुकधारी देवी (62) वर्ष कुलडोमरी ग्राम पंचायत के डयनिया में अपने नातिन के अन्नप्राशन में परिवार के देवमति पत्नी लालबाबू (55), कुसुम पुत्री मनधारी (14), सीरा देवी पुत्री रघुवीर (14), सावीत्री पत्नी रामकरन (27), आशीष पुत्र शिव प्रसाद (14), रातरानी पत्नी शिवप्रसाद (35) के साथ आई थी।
सोमवार को सभी टेंपो से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कुबरी की पहाड़ी उतरकर काली माता मंदिर मोड़ पर पहुंचे। उसी समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सभी टेंपो सवार घायल हो गए। लोगों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी