• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_अदालत में चल रहा मुकदमा, विपक्षी दे रहे मारने की धमकी_

_अदालत में चल रहा मुकदमा, विपक्षी दे रहे मारने की धमकी_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। नगर में ऑटो में बैठ कर महिलाओं के गहने और रुपये चोरी करने वाले गिरोह के दो महिलाओं को कटरा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी और चोरी के गहने बरामद हुए हैं।लालगंज की नीलम केशरी ने 17 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया था कि रतनगंज के पास ऑटो में उसका बैग चोरी हो गया था, जिसमें गहने भी थे। इसके अलावा विंध्याचल के विरौरा निवास संजू पांडेय ने भी 18 अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि पथरहिया के पास आटो में बैग चोरी कर लियाबताया कि आटो में एक महिला अपने परिवार के साथ बैठी थी। उसी ने गहना चोरी किया। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। इसमें राजस्थान से आए गिरोह की दो महिलाओं को पकड़ा गया। है।

इसमें प्रीति कुमार और पायल, निवासी रूधइकरन भरतपुर, जनपद भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक अंगूठी, 36200 रुपये बरामद किया गया। बताया कि उनके पास एक बच्चा था। ये बच्चे आटो पर बैठते समय उछल-कूद करते है। इससे सवारी का ध्यान बंटता है और गिरोह की महिलाएं बैग से गहना आदि चोरी कर लेती है। महिला पकड़े जाने पर दिल्ली की निवासी बता रही थी।

पूछताछ और छानबीन के बाद सच्चाई बताया। एक सप्ताह से ये जिले में थी। इस दौरान तीन बार राजस्थान से आकर लौटी है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .