
_दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के दोषी को सात साल की सजा_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के बढ़ौली चौराहे पर दुकानदार के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में कोर्ट ने दोषी को सात वर्ष कैद की बुधवार को सुनवाई करते हुए सीजेएम आलोक यादव की कोर्ट ने उस पर 85 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद होगी। अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगी।अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी सीमा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया था कि वह अपने पति राजू चौधरी के दुकान बुढ़िया होटल बढ़ौली चौराहा पर बंद करते समय प्रतिदिन आती थी।
घटना 29 अप्रैल 2024 की रात्रि 11 बजे की है। जब दुकान पर पहुंची तो देखा उसके पति राजू चौधरी के ऊपर पेट्रोल डालकर अशोक नगर निवासी संतोष कुमार कनौजिया जला रहा था।
उन्हें बचाने के लिए वह, उसकी ननद शारदा व अन्य लोग आए और कंबल की मदद से आग बुझाई। आरोपी संतोष धमकी देते हुए भाग गया। गंभीर रूप से झुलसे पति को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर 17 मई को केस दर्ज हुआ। विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने 3 सितंबर संतोष कुमार कनौजिया के विरुद्ध आरोप तय किया।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 8 गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषी संतोष कुमार कनौजिया को 7 वर्ष की कैद व 85 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।