• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण_

_पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण-

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-

यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग –

क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरकों का किया गया निरीक्षण

कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशीआज दिनांक 02.05.2025, को श्री अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया तथा कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी की गई। इस दौरान महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .