
_भाभी की आपत्तिजन वीडियों बनाकर वायरल करने वाले दो लड़कों को पुलिस ने भेजा जेल, मीरजापुर_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना को0कटरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 आरोपी गिरफ्तारथाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.03.2025 को व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की भाभी की आपत्तिजन वीडियों बनाकर वायरल करने व आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-76/2025 धारा 108,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में विवेचनात्मक कार्यवाही व गिरफ्तारी के क्रम में आज दिनांकः 22.03.2025 को उप निरीक्षक रविकान्त मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारामुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्त 1. रतन निवासी नटवा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 2करने सोनकर निवासी नटवा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया