• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मीरजापुर में विदेशी नागरिक जाम के कारण हुए लापता,3 घंटे बाद पुलिस ने ढूंढा_

_मीरजापुर में विदेशी नागरिक जाम के कारण हुए लापता,3 घंटे बाद पुलिस ने ढूंढा_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर प्रयागराज के महाकुंभ से वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे एक विदेशी पर्यटक को उस समय मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब वह जाम में फंसी कार से टॉयलेट के लिए उतरा और इसदौरान कार आगे बढ़ गई। घटना मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की है। विदेशी पर्यटक अपने साथी के साथ रिजर्व कार से यात्रा कर रहा था। जाम में फंसी कार से टॉयलेट के लिए उतरने के बाद जब वह वापस आया, तो कार आगे निकल चुकी थी। अपनी कार की तलाश में वह करीब 3 किलोमीटर तक पैदल चलता रहा

और गंगा नदी पर बने शास्त्री सेतु को पार कर चील्ह तिराहे पर बैठ गया।कार में सवार उसके साथी ने नटवां चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव को इसकी सूचना दी। भाषा की बाधा होने के बावजूद पुलिस ने इशारों से बातचीत कर परिस्थिति को समझाऔर लगभग 3 घंटे की तलाश के बाद चील्ह थाना इलाके में सड़क किनारे बैठे विदेशी पर्यटक को ढूंढ निकाला।

पुलिस ने दोनों विदेशी पर्यटकों को एक-दूसरे से मिलाया और उन्हें सुरक्षित वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। भाषा की समस्या के कारण विदेशी पर्यटकों का नाम-पता दर्ज नहीं किया जा सका।नटवा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना सेमफोर्ड स्कूल के पास की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .