• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे_

_पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद जारी अलर्ट के बीच शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। पुलिस ने बलवाइयों को रोकने के लिए लाठीचार्ज की, गोली और आंशू गैस के गोले दागे। आग बुझाने का भी अभ्यास किया गया।पुलिस लाइन में चल रहे दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान पुलिस और बलवाइयों की टीम बनाई गई थी। इसमें एक टीम में बलवा करने वाले लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस के मना करने के बाद भी नहीं मान रहे थे। पुलिस ने बलवा कर रहे लोगों पर पानी की बौछार की।आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी बलवा करने वाले नहीं माने तो उन पर लाठी चार्ज किया गया।

इसके बाद पथराव करने वाले बलवाइयों पर फायरिंग की गई। इसमें घायल बलवाई को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मौके पर दंगा नियंत्रण के अभ्यास को देख रहे एसएसपी सोमेन बर्मा ने खामियों की जानकारी दी और उन्हें दुरुस्त करने को कहा। बताया कि एक टीम एलर्ट नहीं थी। जो टीम पीछे थी, उसे भी एलर्ट रहना चाहिए था


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .