• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_विवाद में पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ा_

_विवाद में पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ा_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि चार महीने पहले अपने ही घर में पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। मामला थाने तक पहुंचा पर पत्नी प्रेमी के पक्ष में खड़ी हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि पुलिस पत्नी के प्रेमी से पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया था। घटना के बाद पत्नी मायके चली गई थी। सात दिन पहले चार महीने बाद पत्नी मायके से वापस आई तो पति उसे रखने से इन्कार करने लगा तो पत्नी जबरन रहने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पत्नी ने लोटे से मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस दंपती को समझाकर लौट गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .