
_वृद्धाश्रम विवाद में प्रबंधक सहित चार की सेवा समाप्त_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेंगरा नाला स्थित एक वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए विवाद में सोमवार को कार्रवाई की गई। वृद्धाश्रम का संचालन करने वाले एनजीओ के स्टेट कोआर्डिनेटर दिवाकर शुक्ला ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
विवाद के आरोपी प्रबंधक सहित चार की सेवा समाप्त कर दी। अब वहां नई तैनाती की जाएगी। आरोप है कि वृद्धाश्रम में काम करने वाली महिला नर्सिंग स्टाफ व एक महिला केयरटेकर में एक साड़ी के लिए विवाद हुआ था। इसके बाद स्टाफ और केयर की तहरीर पर दोनों पक्षों पर से तीन-तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को वृद्धाश्रम में कार्यक्रम हुआ था। पुरुषों को कुर्ता पाजामा व महिलाओं में साड़ी का वितरण किया गया। इसमें एक साड़ी बच गई थी। इसके लिए विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक पक्ष से अनीता वर्मा निवासी चेहरा थाना जिगना, राजा व अंकित और दूसरे पक्ष से नीलम देवी निवासी तिवारी का पुरा उनके पति ज्ञानेश्वर प्रसाद व हरिकिशन का शांति भंग में चालान किया गया था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास ने बताया कि इसकी सूचना एनजीओ के संचालक को दे दी गई थी। उन्होंने सोमवार को प्रबंधक समेत चार लोगों की सेवा समाप्त कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धाश्रम की निगरानी के लिए छह सदस्यों की टीम बना दी है। इसमें एक व्यक्ति एक दिन वृद्धाश्रम की निगरानी कर रिपोर्ट देगा। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में 40 महिला व 40 पुरुष वृद्ध रहते हैं।