
_उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक कार और डम्पर के बीच टक्कर हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
कमलेश पाण्डेय 8382048247
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। लखनऊ हाईवे पर एक कार और डम्पर के बीच टक्कर हो गई। मृतकों में भारतीय सेना का एक जवान भी शामिल है जो अपने पिता के इलाज के लिए परिवार के साथ लखनऊ जा रहा था।बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। कैसरगंज की ओर से आ रहा एक डम्पर अनियंत्रित होकर उसमें जा घुसा। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक सेना के जवान समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात जाम हो गया।
घायल महिला को भर्ती कराया गया
दुर्घटना में घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यात्रा शोक में बदल गई।
मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी 28 वर्षीय अबरार जो सेना में जवान थे, अपने परिवार के साथ दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी रुकैया, 65 वर्षीय पिता गुलाम हजरत, 60 वर्षीय मां फातिमा और एक महीने की बेटी हनिया भी थीं।
कार को 22 वर्षीय ड्राइवर चांद चला रहा था। तेज रफ्तार डम्पर से हुई इस भीषण टक्कर में अबरार, गुलाम हजरत, फातिमा, हनिया और चालक चांद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रुकैया गंभीर रूप से घायल हो गई।