• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_जिलाधिकारी ने पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट मार्ग, सदर बाजार एवं परिक्रमा पथ का किया निरीक्षण_

_जिलाधिकारी ने पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट मार्ग, सदर बाजार एवं परिक्रमा पथ का किया निरीक्षण_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दर्शन पूजन करने मां के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ करे मधुर व्यवहार -जिलाधिकारी

 

 

मीरजापुर 10 फरवरी 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में विन्ध्याचल में बढ़ते दर्शनार्थियों की भीड़ के दृष्टिगत भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट मार्ग, सदर बाजार एवं परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटो, गलियों व परिक्रमा पथ की निरंतर साफ सफाई कराते रहे कही भी गंदगी नही दिखनी चाहिए गंदगी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार रखे। जिलाधिकारी ने स्वंय भी आए हुए श्रद्धालुओं से यहां की गई व्यवस्थाओं के बारे में वार्ता की गई उनके द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थाएं ठीक है दर्शन पूजन के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही हैं। जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटीरत सम्बन्धित मजिस्ट्रेटो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस कतार में श्रद्धालु कम हो वहां पर उन्हें कतार में लगाते हुए दर्शन पूजन कराएं जिससे दर्शन पूजन के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हों। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .