• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पांच करोड़ से साडा कराएगा नौ स्थानों पर सड़क-पुलिया का निर्माण_

_पांच करोड़ से साडा कराएगा नौ स्थानों पर सड़क-पुलिया का निर्माण_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) सड़क-पुलिया के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस धनराशि से छह सड़क और तीन पुलिया-रपटा बनाई जाएगी। यह प्रस्ताव लंबे समय से तैयार थे। अब इसे मंजूरी मिल गई है। अगले छह माह में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सोन नदी के दक्षिण से पूरा क्षेत्र साडा के अंतर्गत आता है। इसमें चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, अनपरा, दुद्धी, शक्तिनगर, म्योरपुर, बभनी का क्षेत्र शामिल हैं। कोयला, बिजली परियोजनाओं और अन्य औद्योगिक इकाइयों वाले इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी साडा पर है।नगरीय क्षेत्रों में तो निकायों के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन सुदूर के ग्रामीण इलाकों का विकास प्रभावित हैं। कहीं संपर्क मार्ग खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है तो कहीं रपटा और पुलिया के अभाव में ग्रामीण लंबी दूरी तय करने को विवश हैं।

म्योरपुर, बभनी, चोपन, दुद्धी और कोन ब्लॉक में साडा की ओर से ऐसे कार्य चिह्नित करते हुए प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसे मंजूरी मिल गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

कराए जाएंगे ये कार्य

स्वीकृत कार्यों में बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हथिहार में 57.46 लाख रुपये से 300 मीटर पुलिया व रपटा निर्माण, चोपन ब्लॉक के गोठानी में चरकीमुंडी मार्ग पर 75.83 लाख से रपटा निर्माण, म्योरपुर के किरबिल ग्राम पंचायत में 56.39 लाख रुपये से 500 मीटर संपर्क मार्ग निर्माण, चोपन के टेडी टेन से मिर्चाधुरी मार्ग पर 54.08 लाख से पुलिया निर्माण, दुद्धी ब्लॉक के मझौली में 79.22 लाख से 1.2 किमी लंबी सड़क व पुलिया निर्माण, कोन ब्लाॅक के बरहमोरी में प्राथमिक विद्यालय सोनपिरी तक 49.20 लाख से सड़क निर्माण, परसोई टोला पकरहिवा में 60.60 लाख से प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क और चतवार में 37.98 लाख रुपये से सड़क निर्माण शामिल है। यह सभी कार्य 4-6 माह के अंदर पूरे करने हैं।

 

साडा के माध्यम से 5.08 करोड़ से स्वीकृत कार्यों को छह माह के अंदर पूरा कराया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कागजी औपचारिकता पूरी होते हुए जल्द निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .