• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_जोरूखाड़ मे कचड़ा वाहन पलटने से सफाई कर्मचारी घायल_

_जोरूखाड़ मे कचड़ा वाहन पलटने से सफाई कर्मचारी घायल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

विंढमगंज थाना क्षेत्र के गांव जोरुखाड में कूड़ा डालने जा रहे सफाई कर्मी का ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरवर प्रसाद पुत्र मुंद्रिका प्रसाद 42 वर्ष निवासी ग्राम जोरुखाड गांव में पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी है। वह अपने साथी शशी कुमार के साथ शुक्रवार की सुबह 12.30 बजे गांव में साफ सफाई कर ई रिक्शे में कूड़ा भरकर डालने जा रहे थे ।गांव की सड़क के पास पहुंचा तो अचानक उसका रिक्शा पलट गया। किसी तरह से उसे रिक्शे से निकाला गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।साथी शशी और ग्रामीण के सहयोग से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैपैर में गंभीर चोटें आई हैं वहीं वहीं अन्य साथी सफाई कर्मचारी की घटना की सुचना मिलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि हम लोगों के साथ शोषन हो रहा है हम लोग अभी ई-रिक्शा ठेला चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है हमलोगों से जबरजस्ती ई रिक्शा चलवाया जा रहा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .