• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_मारपीट के बाद अस्पताल में मौत की घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज ,मिर्जापुर_

_मारपीट के बाद अस्पताल में मौत की घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज ,मिर्जापुर_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दिनांक 11/01/2025 को समय करीब 23:00 बजे महेंद्र कुमार दुबे पुत्र सन्त कुमार दुबे, शंकर जी के मंदिर पर ग्राम मुंशीपुर में सोए थे को विपक्षीगण ऋषिकेश पुत्र चुन्नीलाल, आकाश पुत्र दीना एवं तीन लोग अज्ञात द्वारा मारपीट कर घायल किया गया थाजिसके संबंध में थाना लालगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घायल महेंद्र कुमार दुबे का बीएचयू ट्रामा सेन्टर वाराणसी में दिनांक 20/21.01.2025 की रात्रि को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी । आज दिनांकः23.01.2025 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सुसंगत धाराओं की वृद्धि कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए अभियोग से सम्बन्धित नामजद वांछित 02 अभियुक्त-1.ऋषिकेश पुत्र चुन्नीलाल व 2. आकाश पुत्र दिनासमस्त निवासीगण ग्राम मुंशीपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तो के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लाठी घटनास्थल के पास झाड़ी से बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .