• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_बाढ़ से प्रभावित 42,128 किसानों को 12,68,76,668 रुपया उनके खातों में भेजा गया_

_बाढ़ से प्रभावित 42,128 किसानों को 12,68,76,668 रुपया उनके खातों में भेजा गया_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247बाढ से फसलों की हुई क्षति के सापेक्ष मुआवजे के आवंटन की स्थिति का केंद्रीय राज्य मंत्री ने की समीक्षामीरजापुर 06 अक्टूबर 2025- सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज अतिथिगृह में गंगा नदी से सदर तहसील के विकासखंड छानबे, कोन, सिटी, मझवा, पहाड़ी. तहसील चुनार के विकास खंड सीखड़, नरायनपुर और गरई नदी से विकासखंड जमालपुर के बाढ़ से हुई फसलो की क्षति के सापेक्ष मुआवजा आवंटन की स्थिति का केन्द्रीय राज्यमंत्रीस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समीक्षा किया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया था कि जनपद मे गंगा एवं गरई नदी से कुल 9,852 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हुआ है जिससे 49,947 किसान प्रभावित हुए हैं जिनको मुआवजा दिया जा रहा है।अब तक 42,128 किसानों को 12,68,76,668 रुपया उनके खातों में भेजा जा चुका है तथा शेष किसानों को भी मुआवजा देने की कार्रवाई चल रही हैं।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा फसल बीमा का पैसा दिए जाने के संदर्भ में प्रच्छा करने पर अवगत कराया गया किबीमा का पैसा फसलों के प्रकार के अनुसार दिया जायेगा। अलग-अलग किसानों ने अलग-अलग फसलों का बीमा कराया है जिसका पैसा दिलाने की कार्रवाई अलग से चलायी जा रही है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि शासन द्वारा निर्धारित सिंचित फसलों का मुआवजा 17,000 रुपया प्रति हेक्टेयर है, वहीं असिंचित फसलों का 8,500 रुपया और बारहमासी फसलों का 22,500 रुपयाप्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देना सुनिश्चित किया गया है।

उक्त सभी बातों से अवगत होने के पश्चात मंत्री ने तत्काल बाकी किसानों का मुआवजा उनके खातों में रवि बुआई से पूर्व देने और बीमे का पैसा कडाई से बीमा कंपनियों से दिलाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही अहरौरा बांध से बार बार हो रही जमालपुर क्षेत्र की क्षति को रोकने हेतुगरई नदी की गहराई बढ़ाने और तटबंधों को उचाँ व मजबूत बनाने के लिए सर्वे कर प्रोजेक्ट बनाने का भी निर्देश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .