
_शांतिभंग में 02 नफर अभियुक्तगण को अनपरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.03.2025 को शांतिभंग करते हुए संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत कुल 02 नफर अभियुक्तगण को अनपरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम क्रमशः 1. प्रदीप कुमार पुत्र स्व० राम अनन्त निवासी काशी मोड़ बजरंगनगर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र 2. गौतम कश्यप पुत्र शिवप्रसाद निवासी टाइप-1 ATP कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को अन्तर्गत धारा 170,126,135 BNSS में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम – 1. 30एन0 सच्चिदानंद दास2. का0 अजीत यादव 3. हो०गा० रमेश कुमार।